योजनाओं को तय समय पर करें पूरा : दीपक

बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत् क्रियान्वित विभिन्न परियोजनाओं के अद्यत्न प्रगति एवं अन्य विषयों के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक की गयी.

बिहारशरीफ. बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत् क्रियान्वित विभिन्न परियोजनाओं के अद्यत्न प्रगति एवं अन्य विषयों के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक की गयी. इस दौरान प्रबंध निदेशक ने सभी पदाधिकारियों एवं संवेदकों का स्वागत किया गया व महोदय द्वारा बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत निम्नलिखित परियोजनाओं के अद्यत्न प्रगति एवं कार्य के प्रगति के संदर्भ में समीक्षा किया गया जिसमें बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पदाधिकारी एवं संवेदक उपस्थित हुए. प्रबंध निदेशक बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भरावपर फ्लाई ओवर परियोजना का समीक्षा किया गया जिसमें पाया गया कि यह परियोजना अंतिम चरण में है जिसे 15 जनवरी तक पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया. इसी प्रकार प्रबंध निदेशक बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नाला रोड परियोजना के अंतर्गत कुशवाहा धर्मशाला के समीप फोरलेन का कार्य 30 जनवरी तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया. साथ ही मछली मंडी चौराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक शेष कार्य को भी 30 जनवरी तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया. प्रबंध निदेशक बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा_सिवरेज नेटवर्क, एसटीपी एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के तहत मितु बस स्टैण्ड एवं नबाव रोड में सीवरेज से संबंधित शेष कार्य एवं रोड निर्माण सहित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिये निदेशित किया गया.आदर्श हाई स्कूल, बड़ी पहाड़ी मिडिल एवं हाई स्कूल निर्माण परियोजना की धीमी प्रगति पर प्रबंध निदेशक, बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लि० द्वारा खेद प्रकट करते हुए योजना से संबंधित शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >