जर्जर विद्यालय भवन से बच्चों की जान खतरे में

एकसारी बीघा गांव स्थित मध्य विद्यालय की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. विद्यालय की एक पूरी छत गिर गई है, जबकि बचे हुए दो कमरों में ही बच्चों को पढ़ाई आठवीं कक्षा तक कराई जा रही है

शेखपुरा. एकसारी बीघा गांव स्थित मध्य विद्यालय की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. विद्यालय की एक पूरी छत गिर गई है, जबकि बचे हुए दो कमरों में ही बच्चों को पढ़ाई आठवीं कक्षा तक कराई जा रही है. मजबूरी में कई छात्र-छात्राओं को असुरक्षित कमरों और खुले बरामदे में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है, जिससे उनकी शिक्षा और सुरक्षा दोनों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 2018 से लगातार इस मुद्दे को लेकर आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि डीएम को भी चार से अधिक बार आवेदन दिया जा चुका है. हर बार आश्वासन तो मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है.ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय भवन की मरम्मत या नए भवन के निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके. इस दौरान गौरव कुमार, मिथिलेश कुमार, पिंटू कुमार, प्रेमजीत कुमार, जयराम कुमार, मीशो यादव समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे. उधर इस सम्बन्ध में डीएम शेकह्र आनंद ने कहा कि इस स्कूल के छात्रों को निकटवर्ती स्कूल से जोड़ा जा रहा है. सडक के पार स्कूल होने के कारण जेब्रा क्रॉसिंग सहित अन्य सुरक्षा प्रावधानों का इंतजाम होने के बाद बच्चों को निकटवर्ती मुर्तजा विद्यालय में भेजा जायगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >