बिहारशरीफ. चेरो ओपी क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. लापता युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपित के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दस दिसंबर से उसकी 21 वर्षीया बेटी बिना बताए 50 हजार रुपये, सोना झुमका एक भर का एवं चांदी का सिकरी छह भर का घर से लेकर चली गई. पिता ने नुरसराय थाना क्षेत्र के कैडी गांव के निवासी दाशो पासवान के पुत्र सन्नी कुमार पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. वहीं इसके पहले भी सन्नी ने युवती को एक-दो बार लेकर चला गया था. लेकिन पहुंचा देता था. वे कभी-कभी युवती के मोबाइल पर बातचीत भी करता था. वहीं इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी चेरो ओपी में तैनात एएसआई मृत्युंजय कुमार को दी गई है. वे बताते हैं कि विभाग से हमें सीडीआर न मिला है जिसे लेकर तकनीकी अनुसंधान जारी है. वे बताते हैं कि जिस पर आरोप लगाया गया है वह रिस्तेदारी में भाई-बहन के समान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
