क्वारंटीन सेंटर से कटिहार के लिए खुली बस, राहगीरों को राहत

कटिहार जाने के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा लोगों को बस से रवाना किया गया. कटिहार के 13 मजदूर यहां फंसे थे.

शेखपुरा : कटिहार जाने के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा लोगों को बस से रवाना किया गया. कटिहार के 13 मजदूर यहां फंसे थे. ये सभी राज्य के बाहर से यहां पहुंचे थे. पुलिस ने सभी को स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में पहुंचाया. अभ्यास मध्य विद्यालय में बनाये गये कम्युनिटी किचेन में सभी को भोजन कराया गया.

वहां इन सभी की स्वास्थ्य जांच भी की गयी. सरकारी सूत्रों के अनुसार कटिहार भेजे जानेवालों के साथ मुंगेर के भी दो मजदूरों को भेजा जा रहा है. यह बस लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर होते हुए कटिहार जा रही है. इसे लेकर इन सभी जिला प्रशासन को भी इस बस की रवानगी के बारे में जानकारी भेजी गयी है ताकि उन जिलों में फंसे मजदूरों को भी इस बस का लाभ मिल सके और सभी अपने गंतव्य तक सुविधा से पहुंच सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >