थरथरी. कड़ाके की ठंड को देखते हुए थरथरी प्रखंड कार्यालय परिसर में मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से 45 निःसहाय, दिव्यांग एवं निरहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. इस राहत कार्यक्रम के तहत प्रखंड की प्रत्येक पंचायत से पांच-पांच जरूरतमंद लाभार्थियों का चयन कर उन्हें कंबल प्रदान किया गया. कंबल प्राप्त करने वालों में मेहतरावां निवासी दिव्यांग अखिश पासवान तथा करियावां निवासी दिव्यांग फगुनी मांझी सहित कई असहाय लोग शामिल रहे, जिनके चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड कार्यालय कर्मी विक्रांत कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रणीत कुमार एवं सभी विकास मित्र मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड में असहाय न रहे, इसके लिए आगे भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
