नालंदा में चोरी की अपाचे बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार, गया से चुराकर ला रहा था बाइक

Nalanda News : नालंदा जिले के खोदागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गया से चोरी हुई एक अपाचे बाइक और एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चोर को पकड़ा है.

Nalanda News : नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत खोदागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से गुरुवार की रात एक अपाचे बाइक चोरी कर ली गई थी. इसकी सूचना शुक्रवार को खोदागंज थाना को मिली.

गया से चोरी हुई थी अपाचे बाइक

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि गुरुवार की रात्रि को गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से वाहन चोरों द्वारा एक अपाचे बाइक को चोरी कर लिया गया था. इसकी सूचना खोदागंज थाना को शुक्रवार को मिली. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी हुई बाइक को लेकर वाहन चोर नीमचक बथानी से खोदागंज बाजार आ रहा है.

पुलिस को देख भागने लगा वाहन चोर

सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित कर बाजार में घेराबंदी की और वाहन चोर के आने का इंतजार करने लगी. उसके आने के बाद पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस को देखते ही वाहन चोर बाइक लेकर भागने लगा. लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण वाहन चोर को कुछ दूरी पर खदेड़ कर चोरी हुई बाइक के साथ पकड़ लिया गया.

गया का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

बाइक के साथ गिरफ्तार वाहन चोर की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरम बिगहा गांव निवासी उदय प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, ताकि बाइक चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >