बिहारशरीफ में पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी हृदय कांत, रात में हरनौत थाना का किया औचक निरीक्षण

बिहार के एसपी हृदय कांत ने बीती रात हरनौत थाना का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने थाना परिसर, हाजत और बैरक का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों के संधारण व कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

Biharsharif SP Hriday Kant : बिहारशरीफ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बीती रात हरनौत थाना का औचक निरीक्षण किया और वे अचानक थाने पहुंचकर अधिकारियों को चौंका दिया.

सरिस्ता, हाजत और बैरक का जायजा

इस दौरान एसपी हृदय कांत ने थाना परिसर स्थित सरिस्ता, हाजत और थाना बैरक का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

अभिलेखों के संधारण और कार्यप्रणाली की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की, तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अभिलेखों का विधिवत और अद्यतन संधारण करने का निर्देश दिया.

सुरक्षा और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की हिदायत

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर भी आवश्यक निर्देश दिए तथा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग और तत्पर रहने को कहा, इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Also Read : बिहारशरीफ : बड़े कॉलेजों के बीच राजगीर के दो छात्रों ने मारी बाजी, राष्ट्रीय फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज के फाइनल में पहुंचे

अपराध नियंत्रण और जनता के विश्वास पर जोर

पदभार संभालने के तुरंत बाद से ही एसपी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं, और उनका विशेष जोर जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >