नालंदा में श्रद्धा कार्यक्रम बना हिंसा का अखाड़ा, युवक की बेरहमी से पिटाई

Bihar Sharif News : सरमेरा थाना क्षेत्र के घरियारी गांव में हुई घटना, पटना निवासी 22 वर्षीय युवक भगवन कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया गया.

नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घरियारी गांव में सोमवार की रात श्रद्धा कार्यक्रम में आए एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. बदमाशों द्वारा की गई पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत महतो के 22 वर्षीय पुत्र भगवन कुमार के रूप में की गई है. जैसे ही घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया.

घर से निकले युवक को पकड़कर नदी किनारे ले गए हमलावर, गंभीर रूप से घायल

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उसे अपने साथ इलाज के लिए बाढ़ ले गए. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. उनके अनुसार, भगवन कुमार सोमवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जीराइन नदी के किनारे ले जाकर बेरहमी से मारपीट की. मारपीट में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

Also Read : सीवान में पिता की लाश पोखरे से मिली, देखने पहुंची बेटी की करंट लगने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >