STF का बड़ा एक्शन: गर्भवती भाभी की हत्या कर साल भर से फरार चल रहा कलयुगी देवर गिरफ्तार

Shekhapura News: शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र अंतर्गत सामाचक मोहल्ले में पटना से पहुंची STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Shekhapura News, उमेश कुमार: शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र अंतर्गत सामाचक मोहल्ले में पटना से पहुंची STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी की पहचान बबलू पासवान उर्फ कारू पासवान पिता लाल बहादुर पासवान के रूप में हुई हैं. वह अपनी गर्भवती भाभी की हत्या के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहा था.

​क्या था मामला?

​मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन के अनुसार, यह घटना पिछले साल घटी थी. घर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि आरोपी बबलू पासवान ने आव देखा न ताव और अपनी गर्भवती भाभी के पेट पर जोरदार प्रहार कर दिया इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी. वारदात के बाद मृतका के परिजनों ने मिशन थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

गिरफ़्तारी के डर से फरार चल रहा था आरोपी

गिरफ्तारी के डर से आरोपी बबलू पासवान बिहार छोड़कर गुजरात भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हाथ में नहीं आ रहा था. लंबे समय तक फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करते हुए इस्तहार भी जारी किया गया था.

​लोकेशन ट्रेस कर STF ने दी दबिश

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी एक दिन पहले ही अपने घर सामाचक लौटा है. इसके बाद STF ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर घेराबंदी की और छापेमारी कर उसे धर दबोचा. STF ने कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को मिशन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: मारवाड़ी महाविद्यालय में आईसीएसआई कॉन्टेक्ट सेंटर का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर बन सकेंगे कंपनी सेक्रेटरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >