भारतीय रेलवे करने जा रहा भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत

भारतीय रेलवे की शाखा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की क्षेत्रीय कार्यालय पटना से-देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की जा रही है.

बिहारशरीफ. भारतीय रेलवे की शाखा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की क्षेत्रीय कार्यालय पटना से-देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की जा रही है. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 फीसदी रियायत प्रदान कर रहा है. यह पर्यटक ट्रेन दिनांक 31 मई को धनबाद से खुलेगी जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर,बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी, और तीर्थ स्थलों जैसे की उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका मेें श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ मेें श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साई बाबा दर्शन एवं नासिक मेें श्री त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे में श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद मेें घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिङ्ग का दर्शन कराते हुए, दिनांक 12 जून को वापस लौटेगी. इसमे स्लीपर क्लास से यात्रा होगी़ इसका शुल्क रुपये 23575 रू प्रति व्यक्ति होगा. कंफर्ट जिसमे थर्ड एसी क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क 39990 रू प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जायेगा. इसके अलावा श्रेणी के अनुसार वातानुकूलित गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा के साथ-साथ दोपहर और रात को शाकाहारी भोजन, सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन एक बोतल पानी दिया जायेगा. इसी प्रकार घूमने के लिए वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था. कोच मे सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे. यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला), पश्चिमी गांधी मैदान, पटना से संर्पक किया जा सकता हैं. इस मौके पर संजीव कुमार मुख्य पर्यवेक्षक, राजेश कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, ऋषिकेश कुमार, सहायक पर्यवेक्षक मनीष कुमार मुख्य पर्यवेक्षण के लोग मोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >