नालंदा में सेवानिवृत्त दफादार और चौकीदार से मारपीट, बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में घेरकर पीटा

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो सेवानिवृत्त दफादार और चौकीदार पर 6 बदमाशों ने हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Nalanda News : नालंदा में बिंद थाना क्षेत्र के सकसोहरा-बेनार पथ पर बिंद के मषाढ़ा खंधा के समीप बदमाशों ने सेवानिवृत्त दफादार व चौकीदार के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस मारपीट में सेवानिवृत्त दफादार बिन्देश्वरी प्रसाद यादव व चौकीदार भूषण पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय पुलिस ने घायल दफादार व चौकीदार को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने दफादार को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया.

रास्ते में घेरकर की पिटाई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दफादार बिंद थाना में जमीन विवाद को लेकर आवेदन देकर नौरंगा के सेवानिवृत्त चौकीदार भूषण पासवान के साथ अपने गांव ताजनीपुर बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 बदमाशों ने दफादार की बाइक आते देखकर बीच सड़क पर अपनी गाड़ी घुमानी शुरू कर दी. गाड़ी घुमाते देखकर दफादार ने अपनी बाइक रोक दी, जिसके बाद बदमाशों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.

जमीन विवाद में वारदात

स्थानीय लोगों ने बताया कि दफादार बिंदेश्वरी प्रसाद का अपने गोतिया से जमीन का विवाद चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद के खुन्नस में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने कहा कि अभी पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की पहचान कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नालंदा सदर अस्पताल : बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी अनिवार्य, गैरहाजिर डॉक्टरों का रुक सकता है वेतन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >