बिहारशरीफ. सम्राट अशोक जागृति मंच, बिहारशरीफ की ओर से अमर शहीद जगदेश बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर सोमवार 2 फरवरी 2026 को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी मंच के अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शहीद जगदेव चौक स्थित राणा बिगहा मोड़ के पास आयोजित होगा. आयोजन का समय सुबह 11 बजे से संध्या 3 बजे तक निर्धारित है. कार्यक्रम में शहीद जगदेश बाबू के विचारों और उनके संघर्षों को याद किया जाएगा. मंच ने आमजन से कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि देने की अपील की है.
जगदेश बाबू की जयंती पर होगा कार्यक्रम

जगदेश बाबू की जयंती पर होगा कार्यक्रम
Copied link
सम्राट अशोक जागृति मंच, बिहारशरीफ की ओर से अमर शहीद जगदेश बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर सोमवार 2 फरवरी 2026 को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.