अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार जख्मी

शनिवार की संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सरमेरा. शनिवार की संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार शेखपुरा जिले के कैमरा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह का 45 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सिंह है. घटना सरमेरा बरबीघा एन एच 33 पर पेट्रोल पंप के निकट की है. बताया जाता है कि पीड़ित जख्मी अपने गांव से सरमेरा होते हुए मोकामा की ओर जा रहे थे. इस बीच पेट्रोल पंप के निकट सरमेरा से बरबीघा की ओर जा रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ित बाइक सवार का दायां पैर व दायां हाथ टूट गया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस के सहयोग से जख्मी को सरमेरा स्थित सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी को गम्भीर अवस्था में बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >