प्रत्येक प्रखंडों में निगरानी समिति होगी गठित

समाहरणालय में एडीएम मोहम्मद शफीक ने शनिवार को जिला निगरानी समिति की बैठक की.

बिहारशरीफ. समाहरणालय में एडीएम मोहम्मद शफीक ने शनिवार को जिला निगरानी समिति की बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन अंतर्गत जिला व प्रखंडस्तरीय निगरानी समिति का गठन करने पर चर्चा की गयी. तत्पश्चात, जिलास्तरीय निगरानी समिति के लिए 11 सदस्यीय समिति का अंतिम रूप से चयन कर दिया गया. इस समिति में अध्यक्ष जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर जबकि सदस्य के रूप में डीएओ समेत अन्य को शामिल किया गया है. गठित कमेटी जिलास्तर पर कलस्टरों का चयन, मिशन के सभी घटकों की नियमित निगरानी व मूल्यांकन एवं मिशन की प्रगति रिपोर्ट राज्यस्तरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध करायेगी. साथ ही प्रखंड स्तर पर उपयुक्त ग्राम पंचायत, कलस्टर व प्रगतिशील किसानों का चयन करेगी. इन चयनित किसानों को प्रशिक्षण एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व प्रतिवेदन तैयार कर जिला कृषि पदाधिकारियों को भेजेगी. प्रखंड स्तरीय गठित की जाने वाली समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी अध्यक्ष रहेंगे जबकि सदस्य के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड उदयान पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक व प्राकृतिक कृषि से जुड़े किसान शामिल होंगे. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक निदेशक रसायन दुर्गारंजन, आत्मा के परियोजना उप निदेशक अविनाश कुमार, हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रज्ञा कृषक हित समूह, राजगीर के वीर अभिमन्यु सिंह व प्राकृतिक खेती से जुड़ी किसान कुमारी सुविधा देवी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >