शेखाना में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

श्री देवी मां मंदिर न्यास समिति हडिया पोखर शेखाना बिहारशरीफ में रविवार को आम लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

बिहारशरीफ. श्री देवी मां मंदिर न्यास समिति हडिया पोखर शेखाना बिहारशरीफ में रविवार को आम लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मोहल्ले वासियों ने अपने- अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री देवी मां मंदिर तथा स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. शिविर में डॉ वीरेंद्र कुमार एवं चार प्रशिक्षु एमबीबीएस चिकित्सक व कंपाउंडर आदि शामिल हुए . इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं जदयू के जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव तथा मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष भोला शंकर प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर लगभग 150 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया. इस अवसर पर मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास कमीटी के सचिव पिंटू कुमार के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष भोला शंकर साव ने कहा कि मोहल्ले वासियों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी किए जायेंगे. इससे मोहल्ले के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनेंगे. इस अवसर पर न्यास कमेटी के उपाध्यक्ष उज्ज्वलानंद गिरि, प्रकाश गुप्ता, निशांत गुप्ता ,गौरव कुमार, सिद्धांत कुमार, आदित्य कुमार विकास कुमार वर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >