चिंतामनचक गांव में आपसी विवाद में मारपीट

चिंतामनचक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी. इस घटना में कई लोग घायल हो गए.

चेवाड़ा. चिंतामनचक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. इस दौरान दोनों पक्षों के द्वारा चेवाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस बाबत चेवाड़ा थाना अध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना के बाद पहला पक्ष से सुमित्रा देवी के द्वारा सत्यम कुमार,सिंटू कुमार, मनोज महतो, संतोष कुमार, कुंदन महतो,रामदेव महतो सरस्वतीया देवी, प्रमिला देवी , निशा कुमारी तथा कपिल महतो कुल 10 लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है. वहीं दूसरी ओर से रामदेव महतो, पिता शंकर महतो के द्वारा अरुण कुमार, बाल्मीकि यादव, बलराम कुमार ,कौशल कुमार, विजय यादव, डब्लू यादव ,महेश यादव तथा हरेराम कुमार कुल आठ पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डब्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >