लोदीपुर डेउसा गांव में भीषण अग्निकांड, भारी क्षति

सदर प्रखंड के लोदीपुर ढेउसा गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे यादव टोला में अचानक आग लग गई, जिससे छह पुंज जलकर राख हो गए.

शेखपुरा. सदर प्रखंड के लोदीपुर ढेउसा गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे यादव टोला में अचानक आग लग गई, जिससे छह पुंज जलकर राख हो गए. स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन दल ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था.इस अग्निकांड में किसान आनंदी यादव, अर्जुन यादव, शंकर यादव, यदुनंदन यादव, दुलारचंद यादव और बृजनंदन यादव के पुंज जल गए. आग की इस घटना में लगभग 55 हजार नेबारी जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसानों को करीब 1 लाख रुपये की क्षति हुई है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >