जाम की समस्या से निबटने को लेकर चला अभियान

शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया.

हिलसा़ शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. डीएसपी सैलजा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व व्यस्त सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि आगे से नियमों का उल्लंघन करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीएसपी सैलजा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा निर्धारित स्टैंड से ही सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाए. मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा करना या सवारी बैठाना जाम की बड़ी वजह है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सड़क पर रुका पाया गया,तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे. इस अभियान में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के अलावे सशस्त्र बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >