आधुनिक गन्ना नर्सरी लगाने पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान

बिहार सरकार की गन्ना नर्सरी योजना के तहत आधुनिक नर्सरी लगाने पर 75% अनुदान मिलेगा। किसान 23 जुलाई तक केन केयर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहारशरीफ. बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ना नर्सरी योजना शुरू की है. योजना के तहत सिंगल बड प्लांटलेट्स तकनीक से आधुनिक नर्सरी स्थापित करने पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. प्रति यूनिट अधिकतम 11.25 लाख रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है. योजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना है. इच्छुक लाभार्थी 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 400 वर्गमीटर में तैयार होगी पांच लाख पौधों की आधुनिक नर्सरी गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार योजना के तहत मात्र 400 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक गन्ना नर्सरी स्थापित की जा सकेगी. इससे प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सिंगल बड प्लांटलेट्स का उत्पादन संभव होगा. इससे किसानों को रोगमुक्त और उन्नत किस्म के गन्ना पौधे उपलब्ध होंगे. आधुनिक तकनीक अपनाने से गन्ने की उत्पादकता और गुणवत्ता में भी सुधार होगा. विभाग ने इसे गन्ना उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है. किसान, जीविका समूह और एफपीओ भी उठा सकेंगे योजना का लाभ इस योजना का लाभ निजी भूमिधारी किसान, उत्तराधिकारी किसान, गुड़ उद्यमी, चीनी मिल, जीविका समूह, स्वयं सहायता समूह (SHG) तथा किसान उत्पादक संगठन (FPO) ले सकेंगे. अनुदान की राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन चरणों में दी जाएगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. योजना किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करेगी. विभाग ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से आवेदन करने की अपील की है. केन केयर पोर्टल पर 23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन गन्ना नर्सरी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो चुकी है. इच्छुक आवेदक केन केयर पोर्टल के माध्यम से 23 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित लाभार्थियों को आधुनिक नर्सरी स्थापित करने के साथ तकनीकी सहयोग भी मिलेगा. प्रशिक्षण की व्यवस्था भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (SRI), पूसा में की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए संबंधित सहायक निदेशक, ईख विकास या ईख पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kanchan kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >