जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के बनाये गये 40 केंद्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा- 2026 के लिए जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
बिहारशरीफ. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा- 2026 के लिए जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्र सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों से लेकर निजी विद्यालयों तथा वित्तरहित शिक्षण संस्थानों में भी बनाए गए हैं. परीक्षा केदो के निर्धन के साथ ही साथ जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा- 2026 को लेकर जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से बिहार शरीफ अनुमंडल में कुल 31 परीक्षा केंद्र, हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में पांच परीक्षा केंद्र तथा राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षा केदो पर कल 44352 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में साइंस संकाय में कुल 31246 अभ्यर्थी, आर्ट्स संकाय में कुल 12856 अभ्यर्थी, कॉमर्स संकाय में 241 अभ्यर्थी जबकि वोकेशनल कोर्स में मात्र 09 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण के बाद जिले के विद्यार्थियों में पढ़ाई का दबाव बढ़ गया है. इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 02 फरवरी से ही शुरू होने वाली है. जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा वीक्षकों की सूची आदि बनाई जा रही है. जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षा केंद्र तथा अभ्यर्थियों की संख्या:-
परीक्षा केंद्र का नाम——– अभ्यर्थियों की संख्या
किसान कॉलेज सोहसराय ——– 1508
सोगरा कॉलेज गगन दीवान ——– 780
देवशरण महिला कॉलेज सोहसराय ———–772
पीसीपी इंटर कॉलेज अर्जुन नगर——–584
पीएमएस कॉलेज पहड़पुरा———1079
केएसटी कॉलेज सलेमपुर——-1158
कन्या उच्च विद्यालय सोहसराय——1099 आदर्श उच्च विद्यालय बिहार शरीफ ———- 695 मॉडल मिडिल स्कूल भैंसासुर——–953 एसएस बालिका विद्यालय बिहार शरीफ——-1221 पीएल साहू प्लस टू विद्यालय सोहसराय —————-832जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय झिंग नगर ———- 573
सरस्वती पब्लिक स्कूल लोहडी कखडिया ———1330
बिहार टाउन हाई स्कूल सलूगंज——— 1208
नेशनल हाई स्कूल शेखाना———1024
सदानंद इंटर कॉलेज रामचंद्रपुर ———– 484
गर्ल्स मिडिल स्कूल कमरुद्दीनगंज——- 1028
आरपीएस स्कूल कचहरी रोड ———- 1464
सनबीम पब्लिक स्कूल बिहारशरीफ ———– 579 कैंब्रिज स्कूल पहड़पुरा बिहारशरीफ —-770 नालंदा विद्या मंदिर पतासंग ———– 1165 आरपीएस स्कूल मकनपुर ———— 1476कैरियर पब्लिक स्कूल रांची रोड——— 1301
सदर अलम मेमोरियल स्कूल बिहार शरीफ ———–1567
डैफोडिल पब्लिक स्कूल मंगला स्थान———1131
सेंट जोसेफ एकेडमी खंदक पर ——— 775
गुरुकुल विद्यापीठ पटेल नगर ———-690
जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बियाबानी———– 1577
रूट्स इंटरनेशनल स्कूल बिहार शरीफ ——— 1125
हाई स्कूल मई हिलसा ——- 1256
आरबी स्कूल हिलसा ———- 3281
मिडिल स्कूल गुलनी हिलसा ———–622
एस यू कॉलेज हिलसा ———— 1240
पटेल कॉलेज मई हिलसा ———1281
आरडीए हाई स्कूल राजगीर ———–1402
मिडिल स्कूल गांधी आश्रम राजगीर——–505 आदर्श मिडिल स्कूल राजगीर ———- 688 हाई स्कूल बेलदार बीघा राजगीर———– 1035डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
