बिहारशरीफ. जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से जारी है. अब तक जिले के 4,449 किसानों से कुल 32,633 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 25 प्रतिशत है. इस वर्ष धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए जिले में 205 पैक्स तथा 15 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है. धान खरीद की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी.हालांकि इस वर्ष जिले में धान की अच्छी पैदावार होने के बावजूद अधिप्राप्ति लक्ष्य में कमी की गई है. जहां विगत वर्ष जिले का लक्ष्य लगभग 1.92 लाख मीट्रिक टन था और उसे लगभग प्राप्त कर लिया गया था, वहीं इस वर्ष लक्ष्य घटाकर मात्र 1,22,085 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है. कम लक्ष्य के कारण जहां एक ओर पैक्स अध्यक्षों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई किसानों को अपनी पूरी उपज सरकारी दर पर बेचने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. इस संबंध में नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष धान की पैदावार बेहतर रही है, ऐसे में अधिप्राप्ति लक्ष्य बढ़ाया जाना चाहिए था. लक्ष्य घटने से किसानों को मजबूरी में निजी व्यापारियों को धान बेचनी पड़ रही है.
धान अधिप्राप्ति के बावजूद अब तक जिले के किसी भी राइस मिल को मिलिंग के लिए धान नहीं दिया गया है. न ही किसी पैक्स अथवा व्यापार मंडल द्वारा राइस मिल से सीएमआर एडवांस लिया गया है और न ही एसएफसी को सीएमआर जमा किया गया है.
जिले में धान अधिप्राप्ति : एक नजर
प्रखंड ———- किसान —–अधिप्राप्ति (एमटी में)
अस्थावां ——– 206 ——— 1342 बेन ——— 237 ————— 1965 बिहारशरीफ ——- 298 —– 1778 बिन्द ———— 86 ————– 521 चंडी ——— 280 ————– 2277 एकंगरसराय ——– 384 —– 2443 गिरियक ———- 151——– 970 हरनौत ——— 268 ———- 1856 हिलसा ———- 330 ——– 2005 इस्लामपुर ——– 416 ——– 3697 करायपरशुराय ———-38 —– 270 कतरीसराय ——– 137 —— 1062 नगरनौसा ——–169 ——– 1249 नूरसराय ——— 399 —— 2798 परवलपुर ———116 ——- 851 राजगीर ——— 142 —— 1239 सरमेरा ——— 229 ——– 2261 सिलाव——— 208 ——- 1622 थरथरी——– 180 ———- 1143डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
