biharsharif news. घर से 1.35 लाख नकद व जेवरातों की चोरी

धनावां बिगहा गांव घटना, गृहस्वामी ने अज्ञात के विरुद्ध करायी प्राथमिकी

सरमेरा (नालंदा). मंगलवार की देर रात्रि स्थानीय धनावां बिगहा गांव स्थित एक घर से चोरों ने नगदी व लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिये. घर के सभी सदस्य सोये रहे और चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी विपिन बिहारी प्रसाद के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के मुताबिक हर रोज की तरह खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने कमरे में सोने चले गये. इस बीच देर रात्रि सीढ़ी के सहारे सभी चोर घर में आ धमके और कमरे में रखा पेटी का ताला तोड़कर एक लाख पैंतालीस हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के बने अन्य आभूषण चोरों ने उड़ा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. घर में चोरी होने का एहसास अहले सुबह परिवार के लोगों के जगने के बाद हुआ. इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को चोरी होने की सूचना दी. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. मौके से स्वान दस्ते को भी बुलाया गया. पुलिस द्वारा जांच के क्रम में घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर गांव से बाहर खंधा बधार स्थित पइन के किनारे पराली से ढका एक खुला पेटी पाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुट गई है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्वेदन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >