Bihar Weather: क्या दिवाली के जश्न में खलल डालेगी बारिश? IMD ने किया क्लियर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा. किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी. मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया, 'अब मौसम में बदलाव हो रहा है. हालांकि, अभी ठंडी आने में कुछ समय लग सकता है. क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ अभी मजबूत नहीं दिख रहा है.

Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा. किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पछुवा हवा चल रही है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने क्या बताया?

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया, ‘अब मौसम में बदलाव हो रहा है. हालांकि, अभी ठंडी आने में कुछ समय लग सकता है. क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ अभी मजबूत नहीं दिख रहा है. जब तक पश्चिमी विक्षोभ में मजबूती नहीं आती है, तब तक सर्दी अधिक नहीं पड़ेगी. राज्य में चल रही पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. लेकिन, अभी तीन चार दिन का समय लग सकता है.

हाजीपुर की हवा सबसे खराब, पटना का भी दूषित

सबसे खराब हवा की बात करें तो बिहार में लगातार दूसरे दिन हाजीपुर की हवा सबसे खराब रही है. यहां का AQI 269 दर्ज किया गया है. इसके अलावा पटना का AQI 178 रहा. बक्सर का AQI 110 और किशनगंज जिले में AQI 122 दर्ज किया गया है, जो कि ज्यादा हानिकारक भी नहीं है और ज्यादा अच्छा भी नहीं.

Also Read: बिहार के 217 युवाओं को मिली नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी मनेगी डबल दिवाली

पिछले 24 घंटे में इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी, दरभंगा, भोजपुर, वैशाली और औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा है. मौसम विभाग की ओर से 16 जिलों का डाटा जारी कर जानकारी दी गई है.

वहीं, सबसे कम तापमान पूर्वी चंपारण और बांका में दर्ज किया गया है. विभाग की ओर से 13 जिलों का आंकड़ा जारी कर जानकारी दी गई है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >