Bihar Weather: निकाल लें रजाई और कंबल, बिहार में इस दिन से पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

Bihar Weather: मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल का कहना है कि उत्तर पश्चिम हवा प्रदेश में चल रही है. इस हवा से मौसम में काफी बदलाव आता है. इस हवा के कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी.

Bihar Weather: बिहार समेत पूरे देश में दिवाली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया. पटाखों की गूंज और रंग-बिरंगी लाइट्स से हर चौक-चौराह, गली मोहल्ला जगमगा उठा. बता दें कि, आतिशबाजी की वजह से प्रदेश की हवा काफी दूषित हो गई है. प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल के ऊपर चला गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान की बात करें तो 31 से 33 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

पूर्णिया के प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी

दिवाली से एक दिन पहले पूर्णिया का AQI 150 था. जो दिवाली की रात बढ़कर AQI 280 हो गया है. इसके अलावा हाजीपुर में 235, बेतिया 140, कटिहार में 99, अररिया में 98, किशनगंज में 98, पटना में 135, भागलपुर में 97 और बेगूसराय में 100 दर्ज किया गया था.

Also Read: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 820 कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

पछुवा हवा बढ़ाएगी बिहार की ठंड

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल का कहना है कि उत्तर पश्चिम हवा प्रदेश में चल रही है. इस हवा से मौसम में काफी बदलाव आता है. इस हवा के कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा. इसमें ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

मधुबनी और बक्सर रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी और बक्सर सबसे गर्म जिला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम तापमान मोतिहारी और बांका में रहा है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >