Bihar Weather: 30 अक्टूबर तक बिहार में बारिश की संभावना, जानें IMD ने वेदर अपडेट में क्या बताया

Bihar Weather: बिहार में मौसम के बदले मिजाज के कारण अधिकांश जिलों में दिन भर ठंडी हवा चल रही है. लोगों ने एसी और फैन का उपयोग करना बंद कर दिया है.

Bihar Weather: बिहार में मौसम के बदले मिजाज के कारण किसानों को अपने फसलों को लेकर चिंता सता रही है. रविवार की सुबह मौसम के बदलाव के बीच राजधानी पटना समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश हुई. कृषि वैज्ञानिक के डां देवकरण ने बताया कि रविवार को जिले में चार मिली एमएम बारिश होने से किसानों को रबी फसल के बुआई के फायदेमंद है, तो वही खरीफ फसल के नुकसानदायक है. वही बारिश होने से इस दौरान पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे जब कि सुबह पछुआ हवा के होने से लोगों ठंड बढने का एहसास भी हुआ, लेकिन दोपहर 2 बजे तक कुछ जगहों पर हल्की धूप भी देखी गयी.

किसान चिंतित

मौसम के बदलाव होने के चलते किसानों के बीच फसल खराब होने की चिंता सता रही है. जबकि खरीफ फसल कुछ जगह धान और बजरा खेत में कुछ जगह पर लगे खेत में धान व बजरा की फसल गिर गए हैं, जिसको लेकर किसान चिंतित है. लोगों ने बताया कि खेतों में लगी धान व बजरा की फसल तैयार हो रहें. जिसमें वजन भी बढने लगा है. इसको लेकर इस मौसम के दौरान तेज हवा को लेकर किसान परेशान हैं. वही कृषि वैज्ञानिक डॉ देवकरण ने बताया राज्य में 30 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाया रहा व छिटपुट बारिश की संभावना है.

ठंडी हवा से बढ़ी ठिठुरन

चक्रवात दाना के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन भर ठंडी हवा चल रही है. लोगों ने एसी और फैन का उपयोग करना बंद कर दिया है. सवेरे के समय ठिठुरन महसूस हो रही है. शाम चार बजे के बाद से बादलों के कारण रोशनी कम हो जा रही है. त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए घर से शहर गए लोगों को इस वजह से हाईवे पर वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है. बता दें कि आइएमडी ने चक्रवात दाना को लेकर इस संबंध में चेतावनी जारी की थी.

इसे भी पढ़ें: ‘गिरिराज सिंह के यात्रा से बिहार में नही होने वाला है कोई दंगा’, जाने राजद नेता भाई वीरेंद्र ने क्यों कहा ऐसा

BPSC Teacher: दिवाली से पहले शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 शिक्षकों को नौकरी से हटाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >