Bihar Weather: बिहार की हवा में घुला जहर! AQI पहुंचा 300 के पार, जानें छठ तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: दिल्ली से ज्यादा बिहार की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल से ऊपर चला गया है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा.

Bihar Weather: दिल्ली से ज्यादा बिहार की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल से ऊपर चला गया है. दिल्ली से भी ज्यादा दूषित हवा बिहार की हो गई है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. उसके बाद पछुआ हवा की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है. हालांकि अभी दिन में धूप निकलेगी जिसकी वजह से गर्मी बरकरार रहेगी.

दीपावली में जमकर छोड़े गए पटाखे की वजह से अभी कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का धुंध बना रह सकता है. अभी ठंडी आने में थोड़ा समय लग सकता है. पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद प्रदेश में पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी.

पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला रहा सीतामढ़ी

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सीतामढ़ी और मधुबनी सबसे गर्म जिला रहा है. मौसम विभाग ने 16 जिलों का अधिकतम तापमान जारी कर जानकारी दी है. वहीं, सबसे कम तापमान की बात करें तो रोहतास और बांका में रहा है. मौसम विभाग ने 14 जिलों का न्यूनतम तापमान जारी किया है.

Also Read: पटना में दीपावली की रात लगी भीषण आग, दो फर्नीचर फैक्ट्री जलकर राख

राजधानी पटना समेत 12 जिलों का AQI 200 के पार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी पटना समेत राज्य के 12 जिलों का AQI 200 के पार चला गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. जबकि, शुद्ध हवा के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से कम होना चाहिए.

बता दें कि, पिछले 24 घंटे के अंदर हाजीपुर का AQI लेवल 346 दर्ज किया गया है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली में AQI 328 है. पटाखे बैन होने के बाद भी हाजीपुर सहित कई जिलों में जमकर आतिशबाजी हुई. यहां धूल कण की मात्रा भी ज्यादा होना वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ने का कारण माना जा रहा है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >