पटना समेत बिहार के इन 18 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात का भी खतरा

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है. मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में बारिश और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 40 Kmph तक की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा चलने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कहीं-कहीं बिजली गिरने का भी खतरा है. ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पटना समेत 18 जिलों में अलर्ट

जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पटना, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर और नालंदा समेत 18 जिले शामिल हैं. इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. खासकर खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

20 जिलों में उमस करेगी परेशान

राज्य के बाकी 20 जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि, यहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है.

छपरा में 40 मिनट की बारिश, सड़कें बनीं तालाब

बीते 24 घंटे में पटना, बेतिया, बक्सर और समस्तीपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई. छपरा में करीब 40 मिनट की बारिश ने शहर की स्थिति बिगाड़ दी.

कई इलाकों में जलजमाव हो गया. सड़कों पर डेढ़ से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया. बारिश का पानी 100 से ज्यादा दुकानों में भी घुस गया. इससे लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी हुई.

मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में बिहार के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई. इस दौरान मधुबनी में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश दर्ज की गई.

हालांकि, राज्य में अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 39 फीसदी कम है. मौसम विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इससे बारिश की कमी कुछ हद तक कम हो सकती है.

पटना में आज भी बारिश के आसार

राजधानी पटना में आज बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है. दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इससे बारिश के बाद भी उमस लोगों को परेशान कर सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बिहार में बढ़ सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बिहार में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं. दक्षिण-पश्चिम बिहार के साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है.

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश की स्थिति बन सकती है. धीरे-धीरे इसका असर उत्तर बिहार के दूसरे जिलों में भी बढ़ने की संभावना है.

18 अगस्त को तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में अगले कुछ दिन राज्य के लिए मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं.

बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचना बेहतर होगा.

Also Read: शराबबंदी पर मंत्री मदन सहनी का ऐलान- कानून में नहीं होगा बदलाव, बिहार में शराब आई तो कंपनी पर भी होगी FIR


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >