Weather in Next 72 Hours: बिहार में मानसून के असर से अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 3 सितंबर को पूर्वी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद 4 और 5 सितंबर को कई इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा. कुछ जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी रहेगी.
मानसून के असर से 3 सितंबर को बिहार के पूर्वी हिस्से में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में येलो अलर्ट जारी है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और नवादा में कोई चेतावनी नहीं है.
4 सितंबर को कई जिलों में येलो अलर्ट
4 सितंबर को मानसून का असर बिहार के कई हिस्सों में बना रहेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी है.
यहां गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. बक्सर, भोजपुर, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में किसी तरह का अलर्ट नहीं है. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
5 सितंबर को उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम बिगड़ सकता है
5 सितंबर को भी मानसून का असर खासकर उत्तर, पूर्व और मध्य-पूर्वी बिहार में देखने को मिलेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट रहेगा.
इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में कोई चेतावनी नहीं है. यहां मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच
