Bihar Weather: पटना सहित इन शहरों में अगले कुछ दिन जारी रहेगा तापमान में गिरावट, जानें अपने शहर का हाल

आइएमडी के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर इलाके में रात और दिन का पारा सामान्य या सामान्य से कुछ नीचे चल रहा है. इसमें कुछ और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इसकी वजह पछुआ हवा का प्रभाव है.

पटना. 21 से 26 अक्तूबर तक बिहार में बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान पछुआ हवा चलेगी. हवा की औसत गति तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसानों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान धान तथा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. आइएमडी के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर इलाके में रात और दिन का पारा सामान्य या सामान्य से कुछ नीचे चल रहा है. इसमें कुछ और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इसकी वजह पछुआ हवा का प्रभाव है. प्रदेश में पछुआ और उत्तरी-पछुआ चल रही है. यह हवा पूरी तरह सूखी है. प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >