बिहार के इन 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 25 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam: बिहार में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मंगलवार यानी 22 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा है.

हालांकि, पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं है. कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

22 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर में बारिश की संभावना है.

इन जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.

पूर्वानुमान के अनुसार बक्सर में करीब 12.65 मिमी, बांका में 7.59 मिमी, गोपालगंज में 5.55 मिमी, गया में 5.33 मिमी, जहानाबाद में 5.49 मिमी और भागलपुर में 5.46 मिमी बारिश हो सकती है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

पटना में आज मौसम बदल सकता है. स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 22 सितंबर को गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है.

पटना में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 23 और 24 सितंबर को भी वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

हालांकि, आज पटना में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. स्थानीय स्तर पर गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज हवा का खतरा

दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ वज्रपात की भी संभावना है.

मौसम खराब होने पर लोगों को खुले मैदान और पेड़ के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है.

बारिश वाले इलाकों में सुहावना रहेगा मौसम

जिन इलाकों में बादल और बारिश होगी, वहां दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है. मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है. यहां बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है. वहीं, पटना समेत कम बारिश वाले इलाकों में उमस परेशान कर सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

21 सितंबर को कई जिलों में हुई बारिश

सोमवार यानी 21 सितंबर को भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. हाजीपुर में 21.4 मिमी बारिश हुई. भभुआ के अधवारा में 18.6 मिमी और बेगूसराय के मटियानी में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

जमुई के चकाई में 14.2 मिमी और गया में 13 मिमी बारिश हुई. वैशाली और पूर्वी चंपारण के सिकटा में 12.6-12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इसके अलावा सारण, पटना, अरवल, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, शेखपुरा, दरभंगा और रोहतास के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई.

23 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

22 सितंबर को छिटपुट बारिश के बाद 23 और 24 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 25 और 26 सितंबर को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है.

25 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके बाद 27 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है. 28 सितंबर के लिए स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. मौसम विभाग के अगले अपडेट में तस्वीर साफ होगी.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav: बिहार में पंचायत चुनाव कब होगा सम्राट चौधरी ने बता दिया, जानिए परिसीमन को लेकर सीएम का पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >