Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में 17 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में 17 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दक्षिणी हिस्सों के कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल सामान्य हैं. लेकिन 17 सितंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, पटना, जमुई, मुंगेर और नवादा में भारी बारिश की संभावना है.

17 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 सितंबर को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं.

इन इलाकों में मौसम खराब रहने की आशंका है. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज समेत कुछ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भी बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

40 KM की रफ्तार से हवा, वज्रपात का भी खतरा

17 सितंबर को दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है. मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है.

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जमुई, मुंगेर और नवादा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

अगले 2 से 3 दिनों में बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है.

17 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार में यह 30 से 32 डिग्री के आसपास रहेगा.

दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे में कहां हुई भारी बारिश?

पिछले 24 घंटे में खगड़िया, बांका, दरभंगा और समस्तीपुर के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई.

इस दौरान भभुआ में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर में रहा. मुंगेर में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी दर्ज की गई.

बारिश और वज्रपात के दौरान रहें सावधान

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. गरज-चमक और वज्रपात के समय खुले मैदान में जाने से बचें. ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. संभव हो तो पक्के मकान में शरण लें.

भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि की आशंका है. ऐसे में लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.

Also Read:बिहार में जमाबंदी सुधार के लिए अब नहीं देना होगा मापी शुल्क, आवेदन की भी जरूरत नहीं, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >