बिहार: पटना-गया रूट की ये ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक, जानिए क्या है वजह

Bihar Train News: बिहार में बारिश और बाढ़ का असर अब ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है. कई रेल पुलों और जलजमाव वाले ट्रैक पर स्पीड कम कर दी गई है. पटना-गया रूट की कई ट्रेनें रद्द हैं, जबकि कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं.

Bihar Train News: बिहार में बारिश और बाढ़ का असर अब रेल परिचालन पर भी दिखने लगा है. पूर्व मध्य रेल ने सुरक्षा के मद्देनजर कई रूट पर ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है. बाढ़ प्रभावित रेल लाइनों और पुलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

कोईलवर, किऊल, पुनपुन और जेपी सेतु समेत कई जगहों पर ट्रेनों की स्पीड घटाई गई है. इससे राजधानी, संपूर्ण क्रांति और वंदे भारत जैसी ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.

बाढ़ प्रभावित पुलों पर 80-100 किमी की रफ्तार

रेलवे ने बाढ़ प्रभावित रेल पुलों पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी है. जलजमाव वाले इलाकों में भी स्पीड को नियंत्रित किया गया है. पटरियों के नीचे मिट्टी धंसने और कटाव के खतरे को देखते हुए लोको पायलटों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. कई रेल पुलों पर कॉशन ऑर्डर भी जारी किया गया है.

पटना-गया रेल लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित

पटरी पर पानी जमा होने और लगातार सुरक्षा जांच के कारण पटना-गया रेल लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. इस रूट की 10 पैसेंजर ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं.

ट्रेनों का परिचालन फिलहाल अप लाइन से किया जा रहा है. पीजी लाइन पर ट्रेनों के फंसने और धीमी रफ्तार के कारण पटना जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनों का शेड्यूल भी प्रभावित हुआ है. ट्रेनों के लेट होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

गया जाने के लिए बसों का विकल्प

ट्रेन परिचालन प्रभावित होने के बाद पटना-गया रूट पर सड़क परिवहन को मजबूत किया गया है. लोकल और स्टेट ट्रांसपोर्ट की 100 से अधिक बसें उपलब्ध हैं.

मसौढ़ी तक बस और ऑटो की सेवाएं भी चल रही हैं. पटना से जहानाबाद का बस किराया करीब 80 से 100 रुपये है. गया जाने के लिए 150 से 200 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है. वहीं मसौढ़ी के लिए शेयरिंग ऑटो का किराया करीब 60 रुपये है.

हर रेल ब्रिज पर दो इंजीनियर तैनात

बाढ़ और बारिश को देखते हुए रेलवे ने निगरानी व्यवस्था बढ़ा दी है. हर रेल ब्रिज पर दो इंजीनियरों की तैनाती की गई है. रेल पुलों के पास जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है. बारिश के दौरान रेल ट्रैक की भी नियमित जांच की जा रही है.

पटरियों के नीचे मिट्टी धंसने और कटाव की स्थिति से निपटने के लिए स्टेशनों पर बालू की बोरियां, बोल्डर और गिट्टी का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है.

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

3 सितंबर को ट्रेन संख्या 63242 गया-पटना, 63258 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63396 गया-पटना, 63248 गया-पटना, 63243 पटना-गया, 63259 पटना-गया, 63393 पटना-गया, 63250 गया-पटना और 63253 पटना-गया मेमू का परिचालन रद्द रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कई प्रमुख ट्रेनें हुईं लेट

बाढ़ और जलजमाव के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है. इनमें प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:

  • मगध एक्सप्रेस: 1 घंटा
  • अर्चना एक्सप्रेस: 30 मिनट
  • पटना मेमू: 45 मिनट
  • नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस: 30 मिनट
  • अमृतसर-हावड़ा: 1 घंटा
  • डिब्रूगढ़ राजधानी: 50 मिनट
  • राजगीर एक्सप्रेस: 45 मिनट
  • फरक्का एक्सप्रेस: 2 घंटे
  • गया-पाटलिपुत्र जंक्शन: 40 मिनट
  • पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: 4 घंटे
  • पाटलिपुत्र स्पेशल: 35 मिनट
  • पटना-गया मेमू: 1 घंटा
  • पटना वंदे भारत: 50 मिनट
  • दुमका-पटना: 3 घंटे

यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलवे लगातार ट्रैक और पुलों की निगरानी कर रहा है. सुरक्षा को देखते हुए जरूरत के अनुसार ट्रेनों की रफ्तार कम की जा रही है.

ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों के समय में बदलाव की संभावना बनी हुई है.

Also Read: बिहार में बाढ़: कहीं घट रहा पानी तो कहीं गंगा ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस जिले में कैसा है हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >