Bihar Train Route Divert: मेगाब्लॉक के कारण पूर्वा और गरीब रथ समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सफर से पहले देखें नाम

Bihar Train Route Divert: मोकामा में गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल-सह-सड़क पुल को मुख्य रेललाइन से जोड़ने के लिए दानापुर रेल मंडल 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बड़ा मेगाब्लॉक लेने जा रहा है. इस दौरान आरा जंक्शन से गुजरने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ और ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई प्रमुख ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

Bihar Train Route Divert: बिहार के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर आने और जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. यह बदलाव 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग यानी एनआई कार्य के कारण किया गया है.

नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम

मोकामा के पास गंगा नदी पर ऐतिहासिक राजेंद्र रेल और सड़क पुल के समानांतर नया डबल लाइन रेल पुल बनाया गया है. इस नए पुल को हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेललाइन से जोड़ने का काम अब अंतिम चरण में है.

नए पुल से नियमित रेल परिचालन शुरू करने की तैयारी के तहत पूर्व मध्य रेलवे ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एनआई कार्य कराने का फैसला किया है. इसके लिए इस अवधि में मेगाब्लॉक लिया जाएगा.

कई ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

एनआई कार्य के दौरान ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा.

आरा जंक्शन से आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी इस बदलाव से प्रभावित होंगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें.

मुजफ्फरपुर और बरौनी होकर जाने वाली ट्रेनें

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आरा-पाटलिपुत्र-हाजीपुर होकर मुजफ्फरपुर और बरौनी जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

इसमें 22563/64 उधना-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस, 12435/36 जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, 15483/84 महानंदा एक्सप्रेस, 15945/46 एलटीटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और 12577/78 बागमती एक्सप्रेस शामिल हैं.

इसके अलावा 13245/46 और 13247/48 कैपिटल एक्सप्रेस भी इस बदलाव वाली ट्रेनों में शामिल हैं.

पटना, बिहारशरीफ और किऊल होकर जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आरा-पटना-बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-किऊल होकर जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव रहेगा.

इनमें 12303/04 पूर्वा एक्सप्रेस, 13005/06 हावड़ा-अमृतसर मेल, 13047/48 विभूति एक्सप्रेस, 22947/48 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस और 15648 गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डीडीयू, सासाराम और गया होकर जाने वाली ट्रेनें

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक डीडीयू-सासाराम-गया-किऊल होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा.

इस सूची में 15657/58 ब्रह्मपुत्र मेल, 22405/06 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, 15647 गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस, 13037/38 कुंभ एक्सप्रेस और 13035/36 उपासना एक्सप्रेस शामिल हैं. कुंभ एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस का मार्ग धनबाद होकर रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 26 सितंबर तक बदलेगा मौसम, 3 दिन सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >