Bihar Teacher: बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 2025 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, राजभवन ने जारी किया कैलेंडर

Bihar Teacher News: राजभवन ने बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. अब शिक्षकों को कुल 91 छुट्टियां मिलेंगी.

Bihar Teacher News: राजभवन ने बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंग्थू की तरफ से जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार सामान्य अवकाश के दिनों की संख्या 61 है. केवल शिक्षकों के लिए देय 30 दिनों के ग्रीष्मावकाश को जोड़ दें, तो कुल 91 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी.

इनमें से रविवार के 10 दिन हटा दें, तो कुल 81 दिनों का अवकाश मिलेगा. नववर्ष का अवकाश रहेगा. दीपावली, भैयादूज, छठ की छुट्टी 20 से 28 अक्तूबर तक होगी. होली का अवकाश 13 से 15 मार्च तक रहेगा. मालूम हो कि 2024 में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए कुल 89 दिनों की छुट्टियां थीं.

अब ये भी छुट्टियां हो गईं शामिल

वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में कर्पूरी ठाकुर जयंती, डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती और श्रीकृष्ण सिंह जयंती पर छुट्टी दी गयी है. 2024 के अवकाश कैलेंडर में पहले ये छुट्टियां शामिल नहीं की गयी थीं, लेकिन बाद में शामिल कर ली गयीं. मुहर्रम, हजरत मोहम्मद साहब, ईद, बकरीद, चेहल्लुम में चांद की स्थिति के अनुसार छुट्टी परिवर्तित होगी.

विश्वविद्यालय का अवकाश कैलेंडर इस प्रकार होगा

नववर्ष 1 जनवरी, गुरु गोविंद जयंती- 6 जनवरी, मकर संक्रांति- 14 जनवरी, कर्पूरी ठाकुर जयंती- 24 जनवरी, गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, वसंत पंचमी- तीन फरवरी, संत रविदास जयंती- 12 फरवरी, शब-ए-बारात- 14 फरवरी, महाशिवरात्रि- 26 फरवरी.

होली- 13 से 15 मार्च, बिहार दिवस- 22 मार्च, ईद- 31 मार्च और 1 अप्रैल, सम्राट अशोक अष्टमी- पांच अप्रैल, रामनवमी- छह अप्रैल, महावीर जयंती- 10 अप्रैल, आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल, गुड फ्राइडे- 18 अप्रैल, वीर कुंवर सिंह जयंती- 23 अप्रैल, मई दिवस- एक मई, जानकी नवमी- छह मई, बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई, बकरीद – सात से आठ जून.

कबीर जयंती- 11 जून, मुहर्रम- छह से सात जुलाई, अंतिम श्रावणी सोमवार- चार अगस्त, रक्षाबंधन- नौ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस/ चेहल्लुम -15 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- 16 अगस्त, हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन- पांच सितंबर, अनंत चतुर्दशी- छह सितंबर, विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर.

दुर्गा पूजा कलश स्थापना- 22 सितंबर, दुर्गापूजा/ गांधी जयंती- 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक, जेपी जयंती- 11 अक्तूबर श्रीकृष्ण सिंह जयंती/ दीपावली/ चित्रगुप्त पूजा / भाई दूज / छठ पूजा-20 से 28 अक्तूबर तक गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा- पांच नवंबर, राजेंद्र प्रसाद जयंती- तीन दिसंबर क्रिसमस-25 से 31 दिसंबर तक.

Also Read: 400 करोड़ की लागत से विकसित होगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार होगी दर्शक क्षमता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >