Bihar: सरकारी स्कूलों में आज से समर कैंप का आयोजन, जानें किस दिन क्या होगा…

Bihar: राज्यभर के सभी सरकारी विद्यालयों में आज सोमवार (01 जुलाई) से समर कैंप की शुरुआत की जा रही है. 01 से लेकर 08 जुलाई तक इस विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा.

Bihar: राज्यभर के सभी सरकारी विद्यालयों में आज सोमवार (01 जुलाई) से समर कैंप की शुरुआत की जा रही है. 01 से लेकर 08 जुलाई तक इस विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा. विद्यालयों में समर कैंप के सफल आयोजन एवं कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों को छात्रों तक पहुंचाने को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ एवं डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान को दिशा निर्देश जारी किया है.

पहले 12 से 20 जून तक होना था आयोजन

जारी निर्देश के अनुसार मिशन लाइफ के तहत इको क्लब के माध्यम से समर कैंप के दौरान विभिन्न थीम आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन को लेकर 12 से 20 जून तक जिले के सभी विद्यालयों में समर कैंप के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई थी.

लेकिन उस दौरान बढ़ते तापमान एवं विद्यालयों में अवकाश होने के कारण समर कैंप का आयोजन नहीं हो सका था. शिक्षा विभाग की ओर से समर कैंप के आयोजन को लेकर पुनः तिथि का निर्धारण करते हुए एक से 8 जुलाई तक कराने का निर्णय लिया गया है.

सात दिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम

इस समर कैंप में सात दिनों तक प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसे शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है. समर कैंप के सफल आयोजन को लेकर सभी जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

किस दिन क्या होगा…

  • 1 जुलाई, दिन सोमवार- कार्यक्रम का थीम स्वस्थ जीवन शैली अपनाना
  • 2 जुलाई, दिन मंगलवार- थीम सतत खाद्य प्रणाली अपनाना
  • 3 जुलाई, दिन बुधवार- थीम ई-कचरा कम करना
  • 4 जुलाई, दिन गुरुवार- थीम कचरा कम फैलाना
  • 5 जुलाई, दिन शुक्रवार- थीम ऊर्जा बचत करना
  • 6 जुलाई, दिन शनिवार- थीम पानी बचाना
  • 8 जुलाई, दिन सोमवार- थीम सिंगल प्लास्टिक के इस्तेमाल को ना कहना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >