महज एक क्लिक में डॉक्टर देखेंगे आपका स्वास्थ्य कुंडली, इस योजना पर खर्च होंगे 300 करोड़

Bihar: बिहार के आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा आसानी और सहज तरीके से मुहैया किया जा सके इसके लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना प्रदेश में प्रभावी है. इस योजना के तहत बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा और जांच वगैरह को डिजिटल मोड पर ले जाना है.

Bihar: बिहार के आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा आसानी और सहज तरीके से मुहैया किया जा सके इसके लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना प्रदेश में प्रभावी है. इस योजना के तहत बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा और जांच वगैरह को डिजिटल मोड पर ले जाना है.

सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था और आमजनों का हेल्थ रिकार्ड डिजिटल माध्यम में उपलब्ध हो जाएगा तो भविष्य में स्वास्थ्य नीति के निर्माण में काफी सहूलियत मिलेगी.

पांच वर्षों के लिए लागू की गई इस योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 में सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

300 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2022-23 से राज्य में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना लागू किया गया है. बता दें कि इस योजना का कार्यकाल 2026-27 तक है. पूरी योजना पर करीब तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है.

अभी तक 100 करोड़ हो चुके हैं खर्च

राज्य सरकार के अनुसार इस वर्ष योजना के रखरखाव और परिचालन के लिए 17.55 करोड़ रुपये खर्च हो सकती है जिसको देखते हुए राशि स्वीकृत कर दी गई है. योजना के शुरुआती काल से अब तक इस पर सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.

प्रत्येक जिले में योजना पूरी तरह से प्रभावी हो जाने के बाद सभी अस्पतालों में सातों दिन 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और विशेषज्ञ डाक्टरों का परामर्श मिलने लगेगा. प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग आसानी से हो सकेगी.

अगर पूरी तरह से यह डिजिटल योजना राज्य में प्रभावी हो जाएगा उसके बाद रोगियों को इलाज के लिए अपने साथ इलाज के दस्तावेज लेकर नहीं आने होंगे. महज एक क्लिक पर डाक्टर उनकी पूरी स्वास्थ्य कुंडली देख सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >