Bihar Raod Project: बिहार के इस जिले में बनेगा 12.3 KM का फोरलेन बाईपास, 269 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी

Bihar Raod Project: बिहार के अरवल में NH-139 पर बनने वाले बाईपास की लंबाई करीब 12.3 किलोमीटर होगी. केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर जारी किया है. प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 269.53 करोड़ है.

Bihar Raod Project: बिहार के अरवल में जल्द नया फोरलेन बाईपास बनाने की तैयारी है. यह बाईपास NH-139 के नौबतपुर-हरिहरगंज रोड पर बनाया जाएगा. इसकी लंबाई करीब 12.3 किलोमीटर होगी. इस सड़क के बनने से अरवल इलाके में आने-जाने वाले वाहनों को नया रास्ता मिलेगा. खासकर उन वाहनों को फायदा होगा जिन्हें अभी शहर या आसपास के व्यस्त रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है.

269 करोड़ रुपये होंगे खर्च

इस बाईपास को बनाने में करीब 269.53 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके लिए सरकार की ओर से टेंडर निकाला गया है. यानी अभी सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है. पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी, इसके बाद निर्माण का काम शुरू किया जाएगा.

दो साल में पूरा करना होगा काम

बाईपास का काम पूरा करने के लिए 730 दिन, यानी करीब दो साल का समय रखा गया है. यह सड़क नौबतपुर-हरिहरगंज रोड पर NH-139 के किलोमीटर 54.200 से 66.500 के बीच बनेगी.

15 अक्टूबर तक भर सकेंगे टेंडर

इस काम के लिए टेंडर भरने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 रखी गई है. टेंडर 23 अक्टूबर 2026 को खोला जाएगा. इससे पहले 24 सितंबर को प्री-बिड बैठक होगी. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी बाईपास का निर्माण करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रैफिक के लिए क्यों जरूरी है बाईपास

नया बाईपास बनने से इस इलाके में वाहनों को एक अलग रास्ता मिल जाएगा. इससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. फिलहाल यह प्रोजेक्ट टेंडर के चरण में है. काम शुरू होने के बाद करीब 12.3 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क तैयार की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे होगी बारिश, IMD ने आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट किया जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >