Bihar Road Bridge Projects: बिहार में कई बड़ी सड़क और पुल परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) पथ निर्माण विभाग ने मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का काम शुरू कर दिया जायेगा. इससे सड़क कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती मिलेगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार इन प्रमुख परियोजनाओं में अरवल-बिहार शरीफ सड़क निर्माण करीब 89 किमी लंबाई में करीब 3,844.69 करोड़ रुपये की लागल से बनाने का डीपीआर शामिल है.
मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा
इसी तरह एनएच-333ए कॉरीडोर के तहत बरबीघा से पंजवारा तक अलग-अलग सड़क पैकेजों के साथ सतीघाट पुल के 974.37 करोड़ रुपये की बड़ी कार्ययोजना तैयार है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही इस परियोजना का काम भी शुरू कर दिया जायेगा. विभाग ने बेतिया, समस्तीपुर और औरंगाबाद के लिए बाइपास के साथ-साथ जयनगर में कमला नदी पर दो नये पुल व बाइपास बनाने की दिशा में करीब 2200 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोले सचिव
विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि राज्य में कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से काम किया जा रहा है. डुमरांव, विक्रमगंज, सफियासराय और जहानाबाद में करोड़ों की लागत से नए रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना है. इससे इन शहरों को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
मसरख-चकिया-भिट्ठामोड़ के बीच 146 किमी लंबे राम जानकी मार्ग के लिए 8,671.80 करोड़ रुपये की फाइनल रिपोर्ट जल्द ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जायेगी. पाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा उठाए गए सभी तकनीकी बिंदुओं और आपत्तियों का विभाग ने समय पर निपटारा कर दिया है. इससे इन सभी परियोजनाओं के जल्द धरातल पर उतरने के रास्ते साफ हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: 28 जून से 1 जुलाई तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम? भारी बारिश और वज्रपात का डबल अलर्ट
गायब प्रिंसिपल पर एक्शन के बाद चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत, एक तबादले ने पलटा पूरा माहौल
