जमीन की जमाबंदी से दाखिल-खारिज तक फटाफट होंगे काम, फर्जी दस्तावेज वालों पर कार्रवाई, सचिव ने दिए सख्त आदेश

Bihar Revenue Department: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश दिया है. जमाबंदी की गलतियां दूर करने, सरकारी जमीन की जांच, मृत रैयतों के नाम की जमाबंदी अपडेट करने और दाखिल-खारिज में तेजी लाने को कहा गया है.

पटना से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Revenue Department: पटना में हुई एक बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े राजस्व के काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

गुरुवार को पटना के शास्त्रीनगर में बेगूसराय, मधुबनी और जमुई के अंचल अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इस दौरान जमाबंदी सुधार, सरकारी जमीन की जांच, नामांतरण और दाखिल-खारिज समेत कई कामों की समीक्षा की गई.

जमाबंदी की गलतियां जल्द होंगी ठीक

सचिव ने कहा कि जमाबंदी में गलती होने से लोगों को काफी परेशानी होती है. इसलिए हर मौजा में अभियान चलाकर जमाबंदी की गलतियों को ठीक किया जाए. किसी भी मामले को बिना वजह लंबित नहीं रखा जाए.

सरकारी जमीन की जांच को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया. 5 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन की पहले जांच करने को कहा गया है. सरकारी जमीन से जुड़ी जमाबंदियों की भी जांच होगी. जो जमाबंदी लॉक है, उसे नियम के अनुसार अनलॉक करने की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा गया है.

मृत व्यक्ति के नाम की जमाबंदी भी होगी अपडेट

बैठक में मृत रैयतों के नाम पर चल रही जमाबंदी पर भी चर्चा हुई. सचिव ने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी वर्षों तक उसके नाम पर जमाबंदी चलती रहे, यह सही नहीं है. अधिकारियों को ऐसे मामलों में खुद पहल कर उत्तराधिकारी के नाम जमाबंदी करने और जमीन के बंटवारे से जुड़े नामांतरण का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया.

फर्जी दस्तावेज देने वालों पर होगी कार्रवाई

दाखिल-खारिज के आवेदन में गलत जानकारी देने वालों को नोटिस जारी करने को कहा गया है. फर्जी या जाली दस्तावेज देने वालों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. भू-अभिलेख पोर्टल पर आने वाले आवेदनों की भी समीक्षा की गई.

अधिकारियों को दस्तावेज अपलोड करने और जमीन की रजिस्ट्री से पहले रिकॉर्ड की सही तरीके से जांच करने को कहा गया. सचिव ने साफ कहा कि राजस्व विभाग के काम में देरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है. इसलिए सभी CO अपने क्षेत्र के लंबित मामलों की नियमित निगरानी करें और हर मामले को तय समय में पूरा करें.

Also Read: 10,783 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट बदलेगा बिहार की तस्वीर, मल्टी ट्रैकिंग से ऐसे मजबूत होगी कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >