आज पूरे बिहार में IMD का अलर्ट जारी, बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना

Bihar Rain Alert: आज पूरे बिहार में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिले में येलो और कुछ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. राज्य में मौसम बिगड़ा रह सकता है. कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चार मई को बिहार के कई हिस्सों में बारिश और तूफान आने की आशंका जताई गई है. इस दौरान कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है.

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी भारत में भी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. बिहार में पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विभाग के मुताबिक, बाकी के सभी जिलों में मेघ गर्जन, बिजली और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

कैसा रहा 24 घंटे में बिहार का तापमान?

बिहार में तापमान को लेकर विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस से 37.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने के लिए मिला. तापमान में गिरावट होने से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना की बात करें तो, पटना और आसपास के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

इसके अलावा शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम में यह बदलाव अगले एक-दो दिनों तक देखने को मिल सकता है. रविवार को भी अधिकांश समय बादल छाया रहा. शहर का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: पटना में ओवेरलोड और अवैध नावों के संचालन पर होगी कार्रवाई, डीएम ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >