बिहार के इन जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 12, 13 और 16 मई को खराब रहेगा मौसम का हाल

Bihar Rain Alert: बिहार में 12 से 16 मई के बीच मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का खतरा बना रहेगा. 12 मई सबसे ज्यादा सतर्क रहने वाला दिन होगा. 13 मई को भी पूरे बिहार में असर दिखेगा. 16 मई से दक्षिण बिहार को कुछ राहत मिलने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 12 मई को बिहार के कई हिस्सों में मौसम काफी खराब रहने वाला है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर आंधी, बिजली चमकने और बारिश की भी संभावना है.

पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है.

13 मई को पूरे बिहार में खराब रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 13 मई को लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. यानी राज्य के हर हिस्से में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. 12 मई के मुकाबले हवा की रफ्तार थोड़ी कम रह सकती है.

पश्चिम चंपारण से लेकर किशनगंज तक और पटना से भागलपुर तक सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़ा होना खतरनाक हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

16 मई को दक्षिण बिहार में राहत

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 16 मई तक बिहार के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा. पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों में अभी भी राहत पूरी तरह नहीं मिलेगी. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: एक्शन मोड में सीएम सम्राट, DM-SP को आदेश- बिना बताए हर जगह जाएं, CCTV कैमरे रखेंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >