बिहार के 31 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

Bihar Rain Alert: पटना समेत आस-पास के इलाकों में शनिवार की सुबह काले बादल छाए हुए हैं. आज मौसम विभाग ने 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में मध्यम तो कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाके में बारिश जबकि दक्षिण बिहार में अभी भी सामान्य से कम ही बारिश हो पाई है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में दिनभर मौसम बिगड़ा रह सकता है.

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में ऑरेंज अलर्ट है. जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, गया, नवादा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया है.

कहीं मध्यम तो कहीं हैवी रेन की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन भी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है. विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हैवी रेन की चेतावनी जारी की है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, राज्य में निचले स्तर पर पर्याप्त नमी मौजूद है. लेकिन वे मौसमी प्रणालियां अब तक पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो पाईं हैं, जिससे कि भयंकर बारिश हो. पटना समेत कई जिलों में बादल तो बन रहे लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं, कभी-कभी तो तेज धूप खिलने की वजह से उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 20 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है. कई जिलों में खासकर वैसे जिले जहां अब तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई है, वहां तेज बारिश हो सकती है. बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में कमी की भी संभावना है, जिससे राहत मिल सकेगी.

Also Read:लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >