Bihar Politics: फ्यूज बल्ब हैं, उनका कुछ नहीं हो सकता, RCP सिंह के पार्टी बनाने पर JDU ने किया कटाक्ष

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने दीपावली के मौके पर अपनी नई पार्टी की घोषणा की। अब इसको लेकर जदयू के प्रवक्ता ने निशाना साधा है। उन्होंने नई पार्टी की घोषणा को लेकर कहा कि आरसीपी सिंह का कुछ नहीं हो सकता, उनकी स्थिति फ्यूज बल्ब जैसी है।

Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने दीपावली के मौके पर अपनी नई पार्टी का ऐलान किया। इसी पार्टी के साथ उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। उनकी पार्टी का नाम है आप सब की आवाज (ASA)। अब इसको लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। नई पार्टी को लेकर कटाक्ष आने भी शुरू हो गए हैं। जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरसीपी सिंह को फ्यूज बल्ब करार दिया है। 

उनकी स्थिति फ्यूज बल्ब जैसी: अरविंद

बता दें, आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। लेकिन, आज उन्ही के पार्टी के प्रवक्ता आरसीपी सिंह पर हमलावर है। आरसीपी सिंह की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि आरसीपी सिंह अब बेकार हो गए हैं। उनकी स्थिति अब फ्यूज बल्ब की तरह हो गई है, जिसे कोई इस्तेमाल भी नहीं करता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि उन्होंने दीपावली के दिन नई पार्टी का ऐलान किया है। उस दिन तो कोई अपने घर में फ्यूज बल्ब नहीं लगाता है। फ्यूज बल्ब निकाल दिए जाते हैं और नए बल्ब लगाए जाते हैं, जिसे शुभ माना जाता है। चुनाव के समय पार्टी बनती रहती है। 

पटना में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल, दीपावली के मौके पर गुरुवार को आरसीपी सिंह ने अपनी नई पार्टी की घोषणा की। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरीए उन्होंने यह घोषणा की है। पार्टी का झण्डा भी तय कर लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरे जोर के साथ लड़ेगी। अभी उनके पास 140 सीटों के लिए उम्मीदवार है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >