“उनको ठुमका देखना है तो…” तेजप्रताप के ठुमके वाले विवाद पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने किया पलटवार

Bihar Politics: होली के दिन अपने आवास पर आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने को कहते हैं. साथ ही धमकी देते हैं कि अगर ठुमका नहीं लगाया तो आज सस्पेंड कर दिए जाओगे. अब इस पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने वाला विवाद अब गरमाता दिख रहा है. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने को कहने और नहीं करने पर सस्पेंड की धमकी देने पर बीजेपी नेता हुसैन ने कहा कि अगर उनको ठुमका देखना है तो कहीं और जाएं. पुलिस वालों से ठुमका लगवाने की सोच रखना गलत है. इससे पहले उनके पिता (लालू यादव) डीआईजी से खैनी बनवाते थे. वहीं बिहार में हाल ही में हुई पुलिसकर्मियों की मौत पर उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि बिहार में एक दो ऐसी घटनाएं हुई है. लेकिन, वहां अभी भी कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है, नीतीश कुमार की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है.

‘सरकार नमाज को रोकना नहीं चाहती हैं’

एक दूसरे सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नमाज तो पांच समय होती है, वो तो पांच समय पर ही होगी. लेकिन जहां तक लाउडस्पीकर की बात है वो हर राज्य सरकार का अपना नियम होता है और हमारी सरकार किसी भी तरह से नमाज को रोकना नहीं चाहती हैं. हम हर धर्म के सद्भाव और संभाव के साथ चलने वाली सरकार हैं. संविधान में सबको अपनी धार्मिक आजादी है और इसपर कोई विवाद नहीं है. 

नितिन गडकरी के बयान पर भी बोले शाहनवाज

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बात से मैं पूरी तरह सहमत हूं कि मुसलमान शिक्षा में बहुत पीछे हैं और उनको बेहतर करने के लिए उनकी शिक्षा पर और ज्यादा जोर देना देश हित में है.

ALSO READ: “ए सिपाही ठुमका लगाओ…” डांस करने वाला पुलिसकर्मी तलब, तेजप्रताप के खिलाफ जारी होगा चालान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >