बिहार के 18 जिलों में आज आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना समेत पूरे राज्य का मौसम कैसा रहेगा

Bihar Weather Forecast : बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather Forecast: बिहार में बुधवार, 12 अगस्त को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पूर्णिया, सुपौल, छपरा, औरंगाबाद समेत राज्य के 18 जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. हालांकि, अगले 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.

Bihar Ka Mausam : 18 जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मौसम खराब रह सकता है. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें : प्यार, हत्या फिर सूटकेस में लाश : नवादा से दमन तक फैली कहानी, अब वाराणसी में कैसे हुआ इस हत्याकांड का अंत

30 से 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्सों में बुधवार को मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मौसम खराब (Bihar Mausam) होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

IMD अलर्ट

अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है. राज्य के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट (Bihar Weather Alert) जारी नहीं किया गया है. हालांकि, नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

मंगलवार को कमजोर रहा मॉनसून, बढ़ा तापमान

मंगलवार को बिहार में मॉनसून कमजोर रहने के कारण दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई. राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि, दोपहर बाद पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश ने लोगों को राहत भी दी और जनजीवन प्रभावित भी हुआ.

गयाजी और बांका में वज्रपात की सूचना

मंगलवार दोपहर बाद बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदला. गया और बांका में वज्रपात की सूचना मिली है. इसके बाद मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंधी और वज्रपात की संभावना वाले जिलों में लोगों को (Bihar Weather News Today) विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें : PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें

Bihar Weather Forecast : पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना (Patna Weather Today) में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन हो सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी होने की उम्मीद है. हालांकि, पटना में भारी बारिश के आसार नहीं हैं. अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

सुपौल बना बिहार का सबसे गर्म जिला

मॉनसून कमजोर (Bihar Weather Update)पड़ने के साथ मंगलवार को बिहार में गर्मी का असर बढ़ गया. 11 अगस्त को सुपौल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण दिन के समय उमस और गर्मी का असर देखने को मिला.

मौसम खराब हो तो बरतें सावधानी

मौसम विभाग के अलर्ट (Bihar Lightning Alert) को देखते हुए आंधी और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : पटना के डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, मुजफ्फरपुर में कोचिंग चलाने वाली महिला ने किया ब्लैकमेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >