बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम से होगी वोटिंग, ऐसे बदलेगी पूरी चुनावी प्रक्रिया

Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव में इस बार तकनीकी बदलाव देखने को मिलेगा. पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल होगा, जिससे एक ही कंट्रोल यूनिट से कई पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. इससे वोटिंग प्रक्रिया तेज होगी और चुनाव प्रबंधन भी आसान हो जाएगा.

Bihar Panchayat Election: बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि चुनाव की सभी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और इन्हें राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा किया जा रहा है.

इस बार पंचायत चुनाव में तकनीक के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा. पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा.

एक कंट्रोल यूनिट से होगा कई पदों का मतदान

नवादा में मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायती राज मंत्री ने बताया कि मल्टी पोस्ट ईवीएम व्यवस्था से चुनाव प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी. नई व्यवस्था में अलग-अलग पदों के लिए वोटिंग ईवीएम से होगी, लेकिन पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ एक कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा.

पहले प्रत्येक ईवीएम के साथ अलग-अलग कंट्रोल यूनिट लगानी पड़ती थी. इससे मतदान में ज्यादा समय लगता था और चुनाव संचालन के लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत पड़ती थी.

चुनाव खर्च और मानवबल में आएगी कमी

मल्टी पोस्ट ईवीएम के इस्तेमाल से चुनाव प्रबंधन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इससे मतदान प्रक्रिया तेज होगी और चुनाव कराने में लगने वाला खर्च भी कम होगा. इसके अलावा चुनाव कर्मियों पर काम का दबाव घटेगा और कम संसाधनों में चुनाव संपन्न कराया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मतगणना भी होगी तेज

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि नई तकनीक का फायदा सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं रहेगा. इसका असर मतगणना प्रक्रिया पर भी पड़ेगा. नई व्यवस्था से वोटों की गिनती तेजी से हो सकेगी और चुनाव परिणाम भी पहले की तुलना में जल्द घोषित किए जा सकेंगे.

पंचायत चुनाव में तकनीक का नया दौर

मल्टी पोस्ट ईवीएम के आने से बिहार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. सरकार का दावा है कि इससे चुनाव ज्यादा पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनेगा.

इस बार पंचायत चुनाव में तकनीक के इस्तेमाल से मतदान से लेकर परिणाम जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >