बिहार: भागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर खुर्द गांव के चकदाहा बहियार में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार सुबह की है. फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर खुर्द गांव के चकदाहा बहियार में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार सुबह की है. फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतक युवक की पहचान नवीन कुमार दास, पिता अनिल कुमार दास के रूप में की गई है.

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है. युवक के शरीर में कई जगहों पर चोट के भी निशान पाए गए है. युवक की गोली लगने से पहले अपराधियों के साथ हाथापाई होने की भी आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने पहुंचे, तो उन्होंने शव को देखा. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की, तो पता चला कि युवक रामपुर गांव का रहने वाला है.

Also Read: बिहार: वैशाली में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान से बदमाशों ने छीनी राइफल
पुलिस ने शव को पोस्टमाार्टम के लिए भेजा

फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले की खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा हत्या के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों की जांच जारी है. इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा. बता दें कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: पटना का पारा 41 डिग्री के पार, बिजली कटौती से लाखों लोग परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >