Bihar News: ससुराल में अच्छी खातिरदारी नहीं हुई तो नाराज हुआ दामाद, पत्नी को गोली से उड़ाया

Bihar News: बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुराल में अच्छी खातिरदारी न मिलने की वजह से गुस्साए दामाद ने पत्नी को ही गोली मार दी. गोली महिला के पेट में लगी है. गंभीर स्थिति में महिला को भर्ती कराया गया है.

Bihar News: हर दामाद की चाहत होती है कि ससुराल में उसकी जमकर खातिरदारी की जाए. कई बार सही तरीके से खातिरदारी न होने पर दामाद नाराज भी हो जाते हैं. बक्सर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. लेकिन, यहां नाराज दामाद ने अपनी पत्नी को ही गोली से उड़ा दिया. जख्मी पत्नी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के बन्नी गांव की बतायी जा रही है. 

महिला के पेट में लगी है गोली

परिजनों के अनुसार, धनसोइ थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी गुफरान अंसारी की पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया था. लेकिन, उसे ससुराल में मन मुताबिक खातिरदारी नहीं मिली. इससे वह नाराज हो गया. सुसराल में उसने किसी तरह अपने गुस्से पर कंट्रोल किया. लेकिन, घर पहुंचते ही पत्नी पर सारा गुस्सा उतार दिया. दोनों में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मीर गुरफान ने अपनी पत्नी चंदा बेगम को गोली मार दी. गोली महिला के पेट में लगी है. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जख्मी चंदा बेगम को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

फोरेंसिक टीम कर रही है जांच

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही धनसोइ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया है और थाना ले आई है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पति गोली चलाने के बाद हथियार को छिपा दिया है, जिसकी खोजबीन की जा रही है. इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >