Bihar Weather Forecast Live: पटना में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, ठनका को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Bihar Weather Forecast Live: बिहार के में लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.
Bihar Weather Forecast Live: पटना में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, ठनका को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Live Updates
1:14 AM. 2 Jul 237:44 PM. 1 Jul
कोसी में उफान, तटीय इलाके में भीषण कटाव शुरू
कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से तटीय इलाके में भीषण कटाव शुरू हो गया है. जल स्तर बढ़ने से खरीक प्रखंड सिहकुंड के समीप जिलेबिया मोड़ से दिलीप राय के घर के समीप तकरीबन 300 मीटर के दायरे में भीषण कटाव हो रहा है. 50 से अधिक घर कटाव के मुहाने पर हैं. ऐसे में ग्रामीणों का घर कटाव तेज होने से कभी भी कट कर कोसी में समा जायेगा. किसानों की उपजाऊ जमीन कट कर कोसी में समा रही है. तेज कटाव होने से ग्रामीणों में दहशत है.
1:14 AM. 2 Jul 237:44 PM. 1 Jul
जमुई में वज्रपात से भैंस की मौत
बिहार के जमुई के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के चारण गांव में शुक्रवार को हुई बारिश में किसान प्रवेश पासवान की भैंस की मौत वज्रपात से हो गई. किसान प्रवेश पासवान ने बताया कि वर्षा होने पर भैंस को छोड़कर दूसरे स्थान पर गया था. वर्षा छूटने पर लौटकर आया तो देखा कि भैंस की वज्रपात से मौत हो गई है.
1:14 AM. 2 Jul 237:44 PM. 1 Jul
सुपौल में झमाझम बारिश से किसान खुश
सुपौल में मानसून की पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं किसान अब खरीफ की फसल के लिए खेतों की तैयारी में जुट गये हैं. जिन किसानों ने पटवन कर पिछले दिनों बिचड़ा लगाया था. वह अब धान रोपनी कर रहे हैं.
1:14 AM. 2 Jul 237:44 PM. 1 Jul
मधुबनी में वज्रपात से चरवाहे व मवेशी की मौत
लखनौर (मधुबनी): थाना क्षेत्र की बलिया पंचायत में ठनका गिरने से एक चरवाहे एवं एक भैंस की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चेलाल सदाय बलिया मुसहरी का रहने वाला था. शनिवार को सुबह कुमराही बांध के निकट भैंस चरा रहा था. तेज बारिश के साथ वज्रपात से घटनास्थल पर ही भैंस व बच्चेलाल सदाय (60) की मौत हो गई. घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली सभी बदहवास हो गये. पत्नी पुलिया देवी एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में अब भरण पोषण की चिंता सताने लगी है. वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है.अंचल अधिकारी विकेश पांडेय ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को जानकारी के लिए भेजा गया है. सरकार द्वारा मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता मृतक के आश्रित को उपलब्ध करायी जाएगी. थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने कहा कि पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है.
1:14 AM. 2 Jul 237:44 PM. 1 Jul
पटना में फिर शुरू हुई बारिश
पटना में शनिवार की शाम में फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई. शुक्रवार की सुबह से ही पटना में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है. इससे पटना में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है.
1:14 AM. 2 Jul 237:44 PM. 1 Jul
पटना में अगले तीन घंटे में बारिश व वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा व सारण जिले में अगले तीन घंटे में बारिश व वज्रपात का अलर्ट है.
मुख्य बातें
Bihar Weather Forecast Live: बिहार के में लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.