Bihar में तमांचे पर डिस्कोः सीवान में बार बालाओं का पिस्टल डांस का वीडियो वायरल, देखिए वीडियो...

Bihar News वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि 3 मई को सीवान के बड़कागांव में किसी डीलर के घर बारात आया था. जिसमे डांसर हाथ में पिस्टल लेकर डांस करत रही थी. डांस का उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था.

शादी विवाह या किसी भी पार्टी में हथियार के साथ डांस का वीडियो हाल के दिनों में बड़ी तेजी से इटंरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी के एक और इस तरह की video वायरल हो रहा है. जो कि बिहार के सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव का बताया जा रहा है. इस वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि 3 मई को मंगलवार को बड़कागांव में किसी डीलर के घर बारात आया था. जिसमे डांसर हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लड़के अपने हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रहे हैं. उनके सामने बैठी डांसर फिर उनसे पिस्टल लेकर डांस करना शुरु कर देती है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीवान पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >